ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास का शुक्रवार को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। दास फेडरेशन में 12 साल तक कार्यरत रहे। उन्होंने नवंबर 2010 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन में महासचिव का पद संभाला था। कुशल दास ने दुबई में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में काम किया था।

Advertisement

उन्होंने कई अहम आयोजनों और ढांचागत बदलावों की देखरेख की, जिससे भारत में इस खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद मिली। उनकी देखरेख में देश ने साल 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की। दास के कार्यकाल के दौरान महिला फुटबॉल में भी अहम प्रगति देखने को मिली। 2017 में भारतीय महिला लीग की भी शुरुआत की गई। उनके कार्यकाल में भारत ने 2022 एएफसी महिला एशियाई कप सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की सफलतापूर्वक मेजबानी की। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में कुशल दास ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "कुशल दास ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के महासचिव के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय फुटबॉल के प्रशासन और विकास में अहम भूमिका निभाई। भारतीय फुटबॉल के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे भारतीय फुटबॉल समुदाय की ओर से मैं इस मुश्किल समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने कहा, "कुशल दास के निधन की खबर सुनकर सचमुच बहुत दुख हुआ। वह एआईएफएफ के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले महासचिवों में से एक थे, जिन्होंने 12 साल से भी ज्यादा समय तक सेवा की। उनके कार्यकाल के दौरान फुटबॉल हाउस के प्रशासन में कई बदलाव हुए और कई नए विभाग बनाए गए। मैंने व्यक्तिगत रूप से कई मौकों पर उनसे संपर्क किया था और उनके निधन से खेल प्रशासन में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "कुशल दास ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के महासचिव के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय फुटबॉल के प्रशासन और विकास में अहम भूमिका निभाई। भारतीय फुटबॉल के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे भारतीय फुटबॉल समुदाय की ओर से मैं इस मुश्किल समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एआईएफएफ के पूर्व प्रमुख और फीफा परिषद के पूर्व सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव कुशल दास के निधन से गहरा दुख हुआ। एक अनुभवी प्रशासक के तौर पर उनका एक दशक लंबा कार्यकाल भारतीय फुटबॉल को पेशेवर बनाने और ऐतिहासिक 2017 अंडर-17 फीफा विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में महत्वपूर्ण रहा।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार