Bangladesh vs Pakistan 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के लिए माज सदाकत और सलमान अली आगा ने अर्धशतकीय पारीयां खेली। हालांकि निचले क्रम में पाकिस्तान के विकेट जल्दी गिरे, लेकिन टीम ने बांग्लादेश के सामने 275 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 मार्च) को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 गेंदों में 103 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। साहिबजादा फरहान ने 46 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि 20 वर्षीय माज सदाकत ने 46 गेंदों में 75 रन ठोके।
इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 115 गेंदों में 109 रन की अहम साझेदारी निभाई। रिजवान ने 59 गेंदों में 44 रन बनाए, वहीं सलमान अली आगा ने 62 गेंदों में 65 रन की उपयोगी पारी खेली।
हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। हुसैन तलत 9 रन, अब्दुल समद 11 रन और फहीम अशरफ 14 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके चलते पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में रिशद हुसैन सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन, नाजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हिरदॉय, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मुहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।