India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन पहली पारी मे शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मंधाना के करियर का यह दूसरा टेस्ट शतक है। इस पारी के साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

मंधाना पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है, जिसने टेस्ट और वनडे दोनों में विदेश औ अपनी सरजमीं पर शतक जड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2021 में कैरारा ओवल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी। साथ ही मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में 500 रन भी पूरे कर लिए और वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली नौंवी भारतीय बनी हैं। 

Advertisement


इसके अलावा उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर यह उनका नौंवा शतक है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज (8) को पीछे छोड़ा। 

 

मंधाना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अलग-अलग फॉर्मेट में शतक लगाए हैं। उन्होंने इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो शतक लगाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार