रोहित शर्मा एक ऐसा नाम जिसने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वनडे क्रिकेट में वो एक अकेले बल्लेबाज़ हैं जिसने 3 दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित अगर 10 ओवर टिक जाएं तो उसके बाद उन्हें बॉलर नहीं बल्कि वो खुद की गलती से आउट होते हैं।

Advertisement

ऐसा हम नहीं बल्कि वो खुद कहते आए हैं। अगर आपको याद नहीं है तो बता दें कि पहले लॉकडाउन के दौरान रोहित शर्मा ने स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ एक इंटरव्यू किया था जिसमें उन्होंने कई बातों के बारे में बताया था और काफी मस्ती भी की थी। 

Advertisement

डबल ट्रबल नाम के एक वीडियो चैट शो में जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना से बात करते हुए, रोहित ने कई सवालों का जवाब दिया लेकिन एक सवाल ऐसा भी था जिसका जवाब कई क्रिकेट फैन जानना चाहते थे और उनका ये सवाल मंधाना ने रोहित से पूछ लिया। मंधाना ने रोहित से पूछा, कि भईया आप यॉर्कर पर लंबे शॉट कैसे लगा लेते हो?

इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा, “ये मेरा पसंदीदा शॉट है, मैं इसका बहुत अभ्यास करता था, जब मैं मध्य क्रम में बल्लेबाजी करता था। मुझे मैच खत्म करने होते थे। मैं  मलिंगा से ओवर में पांच यॉर्कर फेंकने को कहता था, वो भी मेरे पैरों पर या स्टंप पर या ऑफ के बाहर। वो कहता था, 'ठीक है मच्चा, कोई बात नहीं'। जैसे ही रोहित ने ये जवाब दिया, स्मृति ने मज़े लेते हुए कहा, 'भईया, आप तो सिर्फ लंबे शॉट ही मारते हो।'

रोहित शर्मा का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार