India Women vs Sri Lanka Women: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आगाज मंगलवार (30 सिंतबर) को मेजबान भारत औऱ श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। मंधाना ने साल 2025 में 14 पारियों में 928 रन बनाए हैं। अगर वह 72 रन बना लेती हैं तो वनडे इंटरनेशनल में एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल बतौर महिला क्रिकेट एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है।

Advertisement

एक कैलेंडर साल में वनडे में महिला क्रिकेटर के सबसे ज्यादा रन

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 1997 में 970 रन

स्मृति मंधाना (भारत) 2025 में 928 रन

लारा वूलवर्ट (साउथ अफ्रीका) 2022 में 882 रन

Advertisement

डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) 1997 में 880 रन

एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) 2016 में 853 रन

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 2000 में 842 रन

Advertisement

नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) 2022 में 833 रन

क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 2005 में 807 रन

इसके अलावा मंधाना के पास महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। मंधाना ने अभी तक 108 वनडे पारियों में 4888 रन बनाए हैं और 112 रन बनाते ही यह कीर्तिमान वो अपने नाम कर लेंगी। फिलहाल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम है, जिन्होंने 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर/राधा यादव, स्नेह राणा, क्रांति गौड़,रेणुका सिंह

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार