भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मंगलवार (24 दिसंबर) को वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मंधाना ने 47 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर पवेलियन लौंटी। स्मृति का साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 16वां पचास प्लस स्कोर है। 

Advertisement

स्मृति दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में 16 या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

Advertisement

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी लिमिटेड ओवर सीरीज में स्मृति का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। इससे पहले उन्होंने पहले वनडे में 91 रनों की पारी खेली थी। स्मृति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में क्रमश: 54 रन, 62 रन और 77 रन की पारी खेली थी। 

स्मृति ने प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। जया शर्मा के बाद स्मृति भारत की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग बल्लेबाजों के साथ वनडे में दो या उससे ज्यादा बार पहले विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। इससे पहले उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ तीन बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। 

बता दें कि पहले वनडे मैच के दौरान स्मृति ने एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार