India Women vs Pakistan Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेलाबज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पास रविवार (5 अक्टूबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होनो वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मंधाना सिर्फ 8 रन ही बना पाई थी। 

Advertisement

मंधाना ने साल 2025 में 15 पारियों में 936 रन बनाए हैं। अगर वह 64 रन बना लेती हैं तो वनडे इंटरनेशनल में एक साल में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल बतौर महिला क्रिकेट एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम दर्ज है।

एक कैलेंडर साल में वनडे में महिला क्रिकेटर के सबसे ज्यादा रन

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 1997 में 970 रन

स्मृति मंधाना (भारत) 2025 में 928 रन

Advertisement

लारा वूलवर्ट (साउथ अफ्रीका) 2022 में 882 रन

डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) 1997 में 880 रन

एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) 2016 में 853 रन

Advertisement

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) 2000 में 842 रन

नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) 2022 में 833 रन

क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 2005 में 807 रन

Advertisement

इसके अलावा मंधाना के पास महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। मंधाना ने अभी तक 109 वनडे पारियों में 4896 रन बनाए हैं और 104 रन बनाते ही यह कीर्तिमान वो अपने नाम कर लेंगी। फिलहाल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम है, जिन्होंने 129 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर/राधा यादव, स्नेह राणा, क्रांति गौड़,रेणुका सिंह

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार