स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मंगलवार को अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ दिया। इसी के साथ वो इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने इस मामलें में मिताली राज (Mithali Raj) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Advertisement

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना के रिकॉर्ड शतक की मदद से इंडियन वूमेंस ने न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

अपना 88वां मैच खेलते हुए, मंधाना ने अपना आठवां शतक लगाया। वहीं मिताली राज के नाम 232 मैचों में सात शतक दर्ज है। तीसरे स्थान पर कप्तान हरमनप्रीत कौर है। उन्होंने 135 मैचों में 6 शतक लगाए है। मंधाना न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 8वां शतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पायी। वो 100(122) रन बनाकर आउट हो गयी। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। 

तीसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड वूमेंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 232 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। ब्रुक हैलीडे ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 96 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इंडियन वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन वूमेंस ने मैच को 44.2 ओवर में 4 विकेट खोकर और 236 रन बनाकर जीत लिया। स्मृति मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंद में 6 चौको की मदद से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। स्मृति और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 118(116) रन की शतकीय साझेदारी की। न्यूज़ीलैंड वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हन्ना रोव ने लिए। 

न्यूज़ीलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हैलीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), हन्ना रोव, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास। 

Advertisement

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार