Australia Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सुर्खियों में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में 25 साल की मंधाना ने ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया है। 52वें ओवर में एलिस पैरी की गेंद पर चौका जड़ने के बाद स्मृति मंधाना ने अपना शतक पूरा किया। शतक लगाने के बाद स्मृति मंधाना का रिएक्शन देखने लायक था। 

Advertisement

स्मृति मंधाना शॉट खेलते ही सिंगल के लिए दौड़ पड़ी और जैसे ही गेंद ने बाउंड्री लाइन क्रॉस की वैसे ही 1 पल के लिए मंधाना रुकीं और अपना हेलमेट निकाला बाल झटका और जश्न मनाया। स्मृति मंधाना ने शतक के बाद बिल्कुल भी एग्रेशन नहीं दिखाया और अपनी साथी के साथ गले मिला। 

Advertisement

स्मृति मंधाना के रिएक्शन को देखकर साफ पता चल रहा था कि वो लंबा शतक लगाने के मूड में हैं। 170 गेंदों पर अपना शतक पूरने के बाद अपनी आगे की पारी में भी वो संयम से बल्लेबाजी करते हुए नजर आई थीं। स्मृति मंधाना 127 रन बनाकर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 216 गेंदों पर 22 चौका और एक छक्का लगाया। 

बता दें कि यह स्मृति मंधाना के टेस्ट करियर का पहला शतक है। वहीं अगर मैच की बात करें तो खराब मौसम के कारण दूसरे दिन का खेल रोक दिया गया है। टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 276 रन है। स्मृति मंधाना के अलावा पूनम राऊत ने 36 और कप्तान मिताली राज ने 30 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार