Smriti Mandhana All-Format Centurion Record: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की ओपनर बल्लेबाज़ ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो अब तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर सकी थी। बाएं हाथ की इस स्टार बल्लेबाज़ ने ना सिर्फ दमदार पारी खेली, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह बना ली। कप्तान की ज़िम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अपनी पारी से हर किसी को हैरान कर दिया। अब उनका नाम दुनिया की चंद दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में आ गया है।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहले T20I मुकाबले में स्मृति मंधाना का बल्ला खूब गरजा। टीम की कप्तान के तौर पर मैदान में उतरीं मंधाना ने केवल 62 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने 51 गेंदों में शतक पूरा किया और 16वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉरेन बेल को चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

यह महिला T20I में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आपको बता दें स्मृति महिला T20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय बन गईं। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ हरमनप्रीत कौर ने किया था, जिन्होंने 2018 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाए थे।

महिला T20I में भारत के लिए सबसे बड़े स्कोर:

  • स्मृति मंधाना – 112 (vs इंग्लैंड, 2025)
  • हरमनप्रीत कौर – 103 (vs न्यूजीलैंड, 2018)
  • मिताली राज – 97* (vs मलेशिया, 2018)

इस पारी के दौरान मंधाना ने पहले शफाली वर्मा (22 गेंद, 20 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की, फिर हरलीन देओल (23 गेंद, 43 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। इस खास शतक से स्मृति ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली दुनिया की पांचवीं और भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया। उनसे पहले यह कारनामा हीदर नाइट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरा वूल्वार्ट और बेथ मूनी ने किया है।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली खिलाड़ी:

  • हीदर नाइट (इंग्लैंड)
  • टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
  • लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)
  • बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)
  • स्मृति मंधाना (भारत)
Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार