आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर दमदार शुरुआत की। इस मैच में भारत की जीत की नींव ओपनर स्मृति मंधाना ने रखी। मंधाना ने अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों में 68 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

इन दो में से एक छ्क्का ऐसा भी था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनका ये छक्का भारतीय पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला जब तास्मिया रुबाब को आगे बढ़कर स्मृति ने एक ज़ोरदार छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के को देखकर कमेंटेटर्स तो मंत्रमुग्ध हो ही गए लेकिन साथ ही फैंस भी खुशी से झूम उठे। उनके इस छक्के को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मुनीबा अली ने संभालने की कोशिश की। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गल फिरोजा और आयशा जफर ने 12-12 रन बनाए, जबकि सायरा जबीन 2 और नतालिया परवेज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। कुल मिलाकर मुनीबा अली के अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका और सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। नतीजन पूरी टीम 17 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की जीत की सबसे बड़ी हीरो दीप्ति शर्मा रहीं। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। श्री चरणी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार