भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर स्नेह राणा (Sneh Rana) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। स्नेह ने पहली पारी में 8 विकेट औऱ दूसरी पारी में 2 विकेट अपने खाते में डाले, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑप द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

स्नेह भारत की पहली स्पिनर औऱ कुल दूसरी गेंदबाज बन गई हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले यह कमाल झूलन गोस्वामी ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए थे। 

Advertisement

इसके अलावा वह नीतू डेविड और एश्ले गार्डनर के बाद तीसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने महिला टेस्ट में एक पारी में आठ विकेट लिए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 37 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे शेफाली वर्मा (नाबाद 24)औऱ शुभा सतीश (नाबाद 13) की पारियों के दम पर 9.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 603 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी। जिसमें शेफाली वर्मा (205) और स्मृति मंधाना (149) ने रिकॉर्ड पारियां खेली थी। इसके अलावा ऋचा घोष (86), हरमनप्रीत कौर (69) और जेमिमा रोड्रिग्स (55) ने अर्धशतक जड़े थे।

जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में 266 रन पर ही ढेर हो गई थी। फॉलोऑन मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार वापसी की और दूसरी पारी में  373 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार