इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हुए एकमात्र टेस्ट मुकाबले से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाली भारतीय महिला टीम की ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन को अपने पिता को समर्पित किया जिनका दो महीने पहले निधन हो गया था। बता दें कि स्नहे ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2016 में खेला था।  

Advertisement

स्नेह ने पहले दिन इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को आउट किया और भारत को मैच में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

स्नेह ने कहा, "मैंने अपने पिता को दो महीने पहले खो दिया था। टीम घोषित होने से ठीक पहले ही उनका निधन हुआ। यह काफी कठिन और भावुक पल है क्योंकि मेरे पिता मुझे भारत के लिए खेलते देखना चाहते थे। दुर्भाग्य से वह अब हमारे साथ नहीं है लेकिन यह जीवन का हिस्सा है।"

उन्होंने कहा, "मुझे चोट लगी थी जिसके कारण मैं एक साल तक क्रिकेट से दूर रही। लेकिन मैंने घरेलू क्रिकेट खेला और वहां प्रदर्शन किया। शुक्रगुजार हूं कि मैं वापसी कर सकी।"

स्नेह ने कहा, "मैच से पहले जब टीम की बैठक हुई तभी मुझे पता चला कि मैं एकादश में शामिल हूं। मैंने कोच और कप्तान से बात की और किस तरह गेंदबाजी करनी है इस पर चर्चा की।"

स्नेह ने कहा कि भारत को फायदा है क्योंकि वह इस मैच में बिना किसी दबाव के खेल रहा है और उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार