इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (MI Vs RCB) के बीच रविवार, 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा लेकिन अब ये मुकाबला एक इमोशनल और ड्रामेटिक मोड़ ले चुका है, क्योंकि इस मैच में भाई हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले हैं।
इस मुकाबले को इस सीज़न के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है। वैसे तो क्रिकेट में भाइयों के बीच मुकाबला कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये खास मुकाबला इसलिए सबका ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इन दोनों भाइयों के बीच अनबन की अफवाहें लगातार चल रही हैं। पांड्या भाइयों के बीच तनाव की अटकलें पिछले कई हफ़्तों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने इन दोनों के रिश्तों को लेकर तब से कयास लगाने शुरू कर दिए थे, जब भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था और क्रुणाल ने उस जीत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसके अलावा, हार्दिक की निजी ज़िंदगी को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही थीं। हालांकि, इन दोनों भाइयों में से किसी ने भी इन दावों पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में जैसे-जैसे MI और RCB के बीच होने वाला मैच करीब आ रहा है, फैंस ने इस पूरे मामले को मनोरंजन का एक ज़बरदस्त ज़रिया बना लिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच से पहले दोनों भाईयों को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ फैंस तो इस मुकाबले को "WWE फाइट" की तरह देख रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन्स दे रहे हैं।