3 मार्च, क्राइस्चर्च (CRICKETNMORE)। क्राइस्चर्च में खेले गए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम के ईश सोढ़ी और नील वैग्नर ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में एक खास कमाल कर दिया। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

दोनों ने अपनी बल्लेबाजी के दूसरा टेस्ट मैच रद्द कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच जीत जाएगी लेकिन ईश सोढ़ी के साथ मिलकर नील वैग्नर ने 8वें विकेट के लिए भले ही 37 रन की पार्टनरशिप करी लेकिन जिस अंदाज में इंग्लैंड गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसाया वो गजब का था। 

Advertisement

नील वैग्नर और ईश सोढ़ी ने आपस में मिलकर कुल 188 गेंद का सामना कर न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच को बचा ली।

ईश सोढ़ी ने 168 गेंद का सामना करते हुए 56 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं नील वैग्नर ने 7 रन बनाए लेकिन 103 गेंद का सामना किया। 

ऐसा कर दोनों बल्लेबाजों ने जिस संघर्ष क्षमता का परिचय दिया वो कमाल का रहा। हर कोई नील वैग्नर और ईश सोढ़ी की बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गया।

Advertisement

इंग्लैंड कप्तानों ने दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के लिए काफी जोर लगाया यहां तक की दोनों बल्लेबाजों के लिए ज्यादा से ज्यादा नजदीकी फील्डर लगाकर आउट करने की कोशिश की गई लेकिन हर एक रणनीति जो रूट की फेल हो गई।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में 8 विकेट पर 256 रन बना पाने में सफल रही। न्यूजीलैंड की टीम 124.4 ओवर तक बल्लेबाजी की। 

इस ड्रा के साथ ही न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1- 0 से इस सीरीज में पराजित कर दिया। साल 1984 के बाद अपने घर पर न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार