गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का मानना है कि वह पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के उस मार्गदर्शन को मिस कर रहे हैं, जोकि उन्हें टधोनी से मिलता था। धोनी और कुलदीप 2019 के आखिर से ही भारत के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। हालांकि पिछले साल की इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

Advertisement

कुलदीप ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा, " कभी-कभी मैं माही भाई का मार्गदर्शन (गाइडेंस) मिस करता हूं, क्योंकि उनके पास काफी अनुभव था। वह विकेट के पीछे से हमें गाइड करते थे, लगातार चिल्लाते रहते थे। हम उनका अनुभव मिस करते हैं। ऋषभ पंत अब उनकी जगह हैं, वह जितना खेलते जाएंगे वह भविष्य में हमें उतना ज्यादा इनपुट दे पाएंगे। मुझे हमेशा लगता है कि हर गेंदबाज को एक पार्टनर चाहिए होता है, जो दूसरे छोर से रिस्पॉन्ड करे।"

Advertisement

कुलदीप ने 2019 में 23 वनडे खेले थे जबकि 2020 और 2021 में उन्होंने अब तक केवल सात ही वनडे मैच खेले हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था।

कलाई के स्पिनर ने कहा, " जब माही भाई टीम में थे, तब मैं और युजवेंद्र चहल खेल रहे थे। जब से माही भाई गए हैं मैंने और चहल ने साथ में मैच नहीं खेले। मुझे गिने-चुने मैच ही खेलने का मौका मिला। मैंने कुल 10 मैच खेले होंगे, जिसमें मैंने हैट्रिक भी ली। अगर आप मेरे प्रदर्शन पर नजर डालेंगे, तो मेरा प्रदर्शन ठीक था।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार