स्कॉटलैंड की तेज़ रफ्तार पारी के बीच सोमपाल कामी ने ऐसा कैच लपका जिसने पूरा मैच पलट दिया। अपनी ही गेंद पर फॉलो-थ्रू में एक हाथ से हवा में कैच पकड़कर उन्होंने ब्रैंडन मैकमुलेन को पवेलियन भेजा। इस शानदार फील्डिंग मोमेंट के बाद नेपाल ने लगातार विकेट झटके और स्कॉटलैंड की लय टूट गई। स्टेडियम में बैठे दर्शक भी इस कैच को देखकर दंग रह गए।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है। नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए।

Advertisement

स्कॉटलैंड तेजी से रन बटोरता रहा और ऐसा लगने लगा कि टीम 190 से ऊपर का बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी, लेकिन पारी के 16वें ओवर में सोमपाल कामी ने वो कर दिखाया जिसने मैच का रुख बदल दिया। ओवर की चौथी गेंद पर ब्रैंडन मैकमुलेन ने स्लोअर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे गेंदबाज के ऊपर से गई। कामी ने बिजली की तेजी दिखाते हुए एक हाथ से हवा में लपककर अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया। ब्रैंडन मैकमुलेन को 25 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा और माइकल जोन्स के साथ खतरनाकर दिख रही दूसरे विकेट के लिए उनकी 52 रन की साझेदारी भी टूट गई।

VIDEO:

इस विकेट के बाद नेपाल ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए और स्कॉटलैंड की मजबूत स्थिति लड़खड़ा गई। हालांकि एक छोर से माइकल जोन्स ने 45 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी जरुर खेली, लेकिन मध्य और अंतिम ओवरों में नेपाली गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए कप्तान रिची बेरिंगटन (10), टॉम ब्रूस (5) और मैथ्यू क्रॉस (4) जैसे बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेजा। इससे स्कॉटलैंड की रन गति पर ब्रेक लगा और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन ही बना सकी। नेपाल के लिए सोमपाल कामी गेंद और फील्ड दोनों में हीरो साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 अहम विकेट झटके।

टीमें इस मैच के लिए
नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, संदीप जोरा, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार