The Hundred 2026, MSG-M vs SRL-M: द हंड्रेड 2026 के मुकाबले में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर ने अपनी गेंदबाजी से महफिल लूट ली। 23 साल के इस गेंदबाज ने करीब 92 MPH की रफ्तार से ऐसी खतरनाक यॉर्कर डाली कि मिचेल मार्श का मिडिल स्टंप उखड़ गया। 

Advertisement

द हंड्रेड 2026 में मंगलवार (28 जुलाई) को सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स लीड्स के लिए मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था और देखते ही देखते अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

मार्श को रोकने के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को एक विकेट की सख्त जरूरत थी। ऐसे में पारी की 58वीं गेंद पर सोनी बेकर गेंदबाजी करने आए और उन्होंने करीब 92 MPH की रफ्तार से एक बेहद शानदार यॉर्कर डाल दी।

बेकर की गेंद टप्पा पड़ने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई। मिचेल मार्श ने एक बार फिर लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद इतनी सटीक थी कि उनके बल्ले के नीचे से निकल गई। इसके बाद गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और मार्श का मिडिल स्टंप उखड़ गया।

VIDEO:

मार्श ने सिर्फ 26 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। हालांकि, तब तक वह अपनी टीम को रन चेज में मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे।

अगर मुकाबले की बात करें तो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 3 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए जोस बटलर ने 33 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों में 53 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स लीड्स के लिए मिचेल मार्श के अलावा कप्तान जैक क्रॉली ने 34 गेंदों में नाबाद 56 रन और हैरी ब्रूक ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 42 रन की विस्फोटक पारी खेली। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स लीड्स ने महज 88 गेंदों में 182 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार