पिछले कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कुछ कमी देखी गई है लेकिन पिछले साल की तरह बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों की मदद करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उनकी फाउंडेशन पूरे भारत में फैले हुए लोगों की मदद कर रही है।

Advertisement

मगर अब उनकी फाउंडेशन में मदद करने वालों की इस लिस्ट में चेन्नई सुपरकिंग्स के एक खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में सोनू सूद ने सीएसके के लेग स्पिनर और भारत के लिए खेल चुके कर्ण शर्मा (Karn Sharma) द्वारा दी गई मदद के लिए उनका आभार जताया है। पहले सोनू ने कर्ण शर्मा को लेकर ट्वीट किया और फिर कर्ण ने भी इस नेशनल हीरो के लिए एक दिल जीत लेने वाला ट्वीट किया।

Advertisement

सोनू ने कर्ण शर्मा के बारे में अपने ट्वीट में लिखा, 'सोनू सूद फाउंडेशन की मदद करने के लिए दिल से धन्यवाद, मेरे भाई कर्ण शर्मा। आप एक बार फिर से युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आए हैं और आप जैसे लोग ही इस विश्व को शानदार और शांतिपूर्ण जगह बनाते हैं।'

सोनू के इस ट्वीट पर कर्ण शर्मा ने भी उनको जवाब दिया। कर्ण ने जवाब में लिखा, 'आप हमारे देश के सच्चे हीरो हैं। आप बहुत सराहनीय काम कर रहें हैं। मैं आपके सामने नतमस्तक हूं और आप इसी तरह लोगों के लिए काम करते रहें।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार