आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) के फाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जबकि साउथ अफ्रीकी टीम एक बार फिर से फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने से चूक गई। कीवी टीम के वर्ल्ड कप जीतते ही अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन और सूज़ी बेट्स काफी इमोशनल दिखीं और दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखीं।

Advertisement

मैच का आखिरी ओवर ईडन कार्सन फेंक रही थीं। जैसे ही ऑफ स्पिनर ने मैच की आखिरी गेंद फेंकी और टीम की जीत सुनिश्चित हो गई, सोफी डिवाइन भावुक हो गईं और उन्होंने सूजी बेट्स को गले लगा लिया। न्यूजीलैंड की पूरी महिला टीम इस पल का लुत्फ उठाने के लिए मैदान पर थी।ये आखिरी टूर्नामेंट भी था जिसमें सोफी डिवाइन ने अपनी टीम की अगुआई की। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वो टूर्नामेंट के बाद अपनी भूमिका से हट जाएंगी।

Advertisement

कप्तान के तौर पर आखिरी टूर्नामेंट और अपने देश के लिए पहला टूर्नामेंट जीतना अनुभवी कीवी स्टार को भावुक कर गया। इसके बाद वो बाकी खिलाड़ियों को भी गले लगाते हुए नजर आईं। इस भावुक वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43(38) रन अमेलिया केर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। ब्रुक हैलीडे ने 38(28) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़ दिए। केर और हैलीडे ने चौथे विकेट के लिए 57(44) रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 27 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। ताज़मिन ब्रिट्स ने 18 गेंद में एक चौके की मदद से 17 रन बनाये। वोल्वार्ड्ट और ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 51(41) रन की साझेदारी निभाई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार