महिला प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में मारिजैन कप्प ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से शुरुआत में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली। तीसरे ही ओवर में उन्होंने गुजरात जायंट्स की स्टार ओपनर सोफी डिवाइन को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। इस विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती बढ़त मिल गई।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला मंगलवार (27 जनवरी) को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात जायंट्स को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नई गेंद संभाल रहीं साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने तीसरे ओवर में कप्तान सोफी डिवाइन की पारी का अंत कर दिया।

ओवर की तीसरी गेंद बैक ऑफ ए लेंथ पर सीधी स्टंप्स की लाइन में आई। सोफी डिवाइन ने पैरों पर खेलते हुए लेग साइड की ओर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने हल्की सी अंदर की ओर मूवमेंट ली और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे मिडिल स्टंप से जा टकराई। जिसके चलते सोफी डिवाइन को 13 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस विकेट के साथ ही गुजरात जायंट्स का स्कोर 19 रन पर 1 विकेट हो गया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले में डेनिएल वैट की जगह जॉर्जिया वेयरहम को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए:
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका अहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार