बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप (Bangladesh T20 World Cup Team) के लिए सौम्या सरकार (Soumya Sarkar) और शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को सब्बीर रहमान (Sabbir Rahman) और मोहम्मद सैफुद्दीन (Mohammad Saifuddin) की जगह टीम में शामिल किया गया है, मैनेजमेंट इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश था।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को टीम में बदलाव का ऐलान किया। बता दें कि सरकार और इस्लाम पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में थे। 

Advertisement

शब्बीर और सैफुद्दीन अब न्यूजीलैंड से वापस बांग्लादेश लौटेंगे। बांग्लादेश की टीम हाल में न्यूजीलैंड में हुई टी-20 ट्राई सीरीज का हिस्सा थी। हालांकि टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई। बांग्लादेश टीम में अब रिजर्व के तौर पर कोई खिलाड़ी नहीं है। 

बांग्लादेश की टीम शनिवार को ब्रिस्बेन पहुंचेगी, जहां उसे अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 और 19 अक्टूबर को वॉर्मअप मैच खेलने हैं। बांग्लादेश का पहला मैच 24 अक्टूबर को होबार्ट में होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बांग्लादेश टीम

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन कुमेर दास, अफिफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मुसादेक हुसैन सैकत, नूरुल हसन सोहन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल महमूद इस्लाम, नसुम अहमद, एबादत हुसैन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार