कौन है ये सौरभ कुमार ? बागपत में जन्मा खिलाड़ी बन सकता है अगला रविंद्र जडेजा

Updated: Tue, Nov 09 2021 23:37 IST
Image Source: Google

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर सौरभ कुमार को भारत की 'ए' टीम में शामिल किया है। ये दौरा 23 नवंबर 2021 से शुरू होने वाला है। इस दौरे पर सौरभ के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का पर्याप्त मौका होगा और अगर वो अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे तो आने वाले समय में भारत को एक और रविंद्र जडेजा मिल सकता है।

सौरभ कुमार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तीन चार दिवसीय मैचों के दौरान भारत 'ए' टीम में बिल्कुल वही भूमिका निभाते दिखेंगे जो रवींद्र जडेजा अक्सर निभाते थे। ये होनहार ऑलराउंडर दक्षिण अफ्रीका की धरती पर बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सकता है। ऐसे में उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं।

सौरभ कुमार का जन्म 1 मई 1993 को हुआ था और वो 28 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश के बागपत में हुआ था। ये भारतीय ऑलराउंडर भारतीय घरेलू सर्किट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलता है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

सौरभ कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2016 संस्करण के दौरान उत्तर प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने कटक के बाराबती स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ पदार्पण किया था। कुमार को डेब्यू पर बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 23 रन देकर दो विकेट लिए। सौरभ कुमार ने खेल के अब तक के सबसे छोटे प्रारूप में 148 रन बनाए हैं और 24 विकेट लिए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें