कोलकाता, 26 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और उनकी बेटी सना सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया लहजे के कारण चर्चा में है।
Advertisement
यह वाकया भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का है। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को मात दी थी।
गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार वितरण समारोह की एक फोटो साझा की थी जिसमें वो गंभीर रूप में नजर आ रहे हैं।
Advertisement
इस पर सना ने कमेंट किया, "ऐसा क्या है जो आपको पसंद नहीं आ रहा है।" बीसीसीआई अध्यक्ष ने अपनी बेटी को जवाब में लिखा, "यही बात कि तुम जिद्दी होती जा रही हो।"
सना ने अपने पिता को जवाब दिया, "आपसे सीख रही हूं।" भारत का यह पहला टेस्ट मैच गांगुली के कारण ही मुमकिन हो सका है।