1 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक सिस्टम बनाया जाएगा ताकि मुख्य कोच रवि शास्त्री ज्यादा से ज्यादा समय इसमें बिता सकें। बीसीसीआई बेंगलुरू में ही एक बड़े भू-भाग पर एक शानदार क्रिकेट एकादमी बना रहा है। गांगुली और अन्य नए सदस्यों ने बुधवार को एनसीए के प्रमख राहुल द्रविड़ और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। गांगुली ने एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है।

Advertisement

गांगुली ने कहा, "हम एक सिस्टम बनाना चाहते हैं, रवि जब तक कोच हैं तब तक वह वहां अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं। राहुल यहां पर है। हम यहां पर एक अच्छा सेंटर बनाने की कोशिश करेंगे।"

Advertisement

गांगुली ने अपने एनसीए दौरे को लेकर कहा, "वह एनसीए के प्रमुख हैं। वास्तव में मैं जानना चाहता था कि एनसीए कैसे काम करता हैं। हम एक नई एनसीए बना रहे हैं। मैं उन सभी से अलग-अलग मिला हूं। मुझे लगता है कि वे एनसीए में काफी काम करते हैं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार