India vs South Africa 2nd Test Day 1: भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और एडेन मार्करम-रयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इस स्कोर पर बिना कोई रन जोड़े ही मार्करम और रिकल्टन पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

मार्करम ने 81 गेंदों में 38 रन और रिकल्टन ने 82 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। दूसरे सत्र के अंत पर कप्तान टेम्बा बावुमा नाबाद 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 32 रन बनाकर पवेलियन गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया है। 
गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी आए हैं। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हुए, शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हे और उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह साईं सुदर्शन टीम को मौका मिला है।
बता दें कि इस मुकाबले में पहली बार भारत में किसी टेस्ट में पहले चायकाल लिया गया और फिर लंच ब्रेक।
टीमें:
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार