India vs South Africa 2nd Test Day 1 Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत पर पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए। खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने 81.5 ओवर के बाद दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने पर सेनुरन मुथुसामी 25 रन और काइल वेरेन 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

पहले दिन का आखिरी सत्र भारतीय टीम के नाम रहा, जिसमें 4 विकेट आए। लंच के बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे ट्रिस्टन स्टब्स और टेम्बा बावुमा के रूप में दो महत्वपूर्ण सफलताएं मिली। स्टब्स ने 112 गेंदों में 49 रन और बावुमा ने 92 गेंदों में 41 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। 

इन दोनों के अलावा तीसरे सत्र में भारत को टोनी डी जॉर्जी और वियान मुल्डर का विकेट भी मिला। जॉर्जी ने 28 रन और मुल्डर ने 13 रन बनाए। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और एडेन मार्करम-रयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।  मार्करम ने 81 गेंदों में 38 रन और रिकल्टन ने 82 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। 

भारत के लिए पहले दिन कुलदीप यादव ने 3 विकेट, रविंद्र जडेजा,मोम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 1-1  विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम में कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी आए हैं। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हुए, शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण बाहर हे और उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह साईं सुदर्शन टीम को मौका मिला है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार