मैसुरू, 18 सितम्बर | शुभमन गिल (92), करुण नायर (78), शिवम दुबे (68) और कप्तान रिद्धिमान साहा (60) के अर्धशतकीय पारियों की मदद से इंडिया-ए ने यहां साउथ अफ्रीका-ए के साथ खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को अपनी पहली पारी में 417 रन का स्कोर बना लिया। 

 
Advertisement

साउथ अफ्रीका-ए ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 159 रन का स्कोर बना लिया है। साउथ अफ्रीका-ए की टीम इंडिया-ए के स्कोर से अभी 258 रन पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

Advertisement

स्टंप्स के समय कप्तान एडेन मारक्रम 140 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 83 और वियान मुल्डर 27 गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंडिया-ए की ओर से शाहबाज नदीम और कुलदीप यादव ने अब तक दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया है।

इससे पहले, इंडिया-ए की टीम ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 233 रन से आगे खेलना शुरू किया और मेजबान टीम 417 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गिल ने 137 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का, नायर ने 178 गेंदों पर 10 चौके, दुबे ने 84 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का जबकि साहा ने 126 गेंदों पर आठ चौके लगाए। उनके अलावा जलज सक्सेना ने नाबाद 48 और उमेश यादव 24 रन बनाए।

Advertisement

साउथ अफ्रीका-ए की ओर से वियाम मुल्डर और डेन पिएडट ने तीन-तीन जबकि वर्नोन फिलेंडर, लुंगी एनगिदी और लुथो सिमाम्ला ने एक-एक विकेट चटकाए
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार