India vs South Africa 2nd Test:  साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी (Senuran Muthusamy) ने भारत के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मुथुसामी ने 206 गेंदों में 109 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के जड़े। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। 

Advertisement

मुथुसामी साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट मैच की पारी में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। इससे पहले यह कारनामा क्विंटन डी कॉक ने किया था, जिन्होंने 2019 में विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में 111 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

मुथुसामी ने इस मुकाबले में काइल वैरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 88 रन और मार्को यान्सेन के साथ 97 रन की साझेदारी की। बता दें कि मुथुसामी कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, उन्हें कॉर्बिन बॉश की जगह इस मैच में मौका मिला। 

मुथुसामी ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ उसकी धरती पर नाबाद 88 रन और बांग्लादेश के खिलाफ उसके घर में नाबाद 68 रन की पारी खेली थी। 
इसके अलावा मुथुसामी पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने गुवाहटी में टेस्ट शतक लगाया है। 

मुथुसामी ने 2019 में भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम में हुए मुकाबले में टेस्ट डेब्यू किया था और अभी तक इस फॉर्मेट में सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें मुथुसामी मूल रूप से भारतीय हैं। उनका परिवार तमिलनाडु के नागपट्टिनम से हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार