South Africa Women's T20 World Cup 2024 Squad : साउथ अफ्रीका ने अक्टूबर के महीने में यूएई में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्ययी टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी 25 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज़ लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt) करने वाली है। वो आईसीसी इवेंट में पहली बार साउथ अफ्रीका की कप्तान होंगी।

Advertisement

Proteas Women के आधिकारिक X अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि इस टीम में सुने लूस, मारिजाने कैप, क्लो ट्राईऑन, नदीन डी क्लर्क, ताज़मिन ब्रित्स, अयाबाँगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के लिए के लिए एलिज मारी, मिके डी रिडर और सेशनी नायडू (अनकैप्ड प्लेयर) जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी गई है।

Advertisement

इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने अपनी वर्ल्ड कप टीम में एक ट्रैवलिंग रिजर्व को भी जगह दी है जो कि 19 साल की मियान स्मिट है।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की यही टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारी मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी जो कि 16 सितंबर से 20 सितंबर तक होगी।

गौरतलब है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होगा जिसका पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अपने सफर की शुरुआत 4 अक्टूबर को करेगी जहां उनका पहला मैच वेस्टइंडीज टीम के साथ होगा। इस टूर्नामेंट के लिए पांच-पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं और साउथ अफ्रीका दूसरे ग्रुप का हिस्सा है।

साउथ अफ्रीका की टीम - लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ऐनी बॉश, ताज़मिन ब्रित्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मीक डी रिडर, आयन्द हलुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने कैप, अयाबाँगा खाका, सुने लूस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्राईऑन।

Advertisement

ट्रैवलिंग रिजर्व: मियाने स्मिट

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार