South Africa vs New Zealand: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)  के पास शनिवार (14 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

डी कॉक अगर इस मैच में 2 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के 13वें क्रिकेटर बन जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 104 इंटरनेशनल मैच की 103 पारियों में 31.89 की औसत और 142.42 की स्ट्राईक रेट से 2998 रन बनाए हैं।

Advertisement

इसके अलावा अगर वह नौ चौके जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिन गुप्टिल और एरॉन फिंच को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। डी कॉक ने अभी तक 301 चौके जड़े हैं और गुप्टिल और फिंच के नाम 309 चौके दर्ज हैं।

डी कॉक ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 433 मैच की 419 पारियों में 12225 रन बनाए हैं। अगर वह 24 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़कर नौंवे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित के नाम 463 मैच की 419 पारियों में 12248 रन दर्ज हैं।

बता दें कि अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में डी कॉक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कनाडा के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने 25 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ 59 रन की शानदार पारी खेली थी।

गौरतलब है कि दोनों ही टीमों का यह तीसरा मुकाबला है और सुपर 8 के लिहाज से काफी अहम है। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले दो मुकाबले में कनाडा और अफगानिस्तान को मात दी। वहीं इंग्लैंड को एक हार और एक जीत मिली है। नेपाल के खिलाफ करीबी जीत के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार