SA vs AFG, ICC T20 World Cup 2026: एडेन मार्कराम (Aiden Markram) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बुधवार, 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। ये टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत है।

Advertisement

क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने ठोका अर्धशतक: इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए 29 साल के रयान रिकेल्टन ने सबसे बड़ी पारी खेली और 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के ठोककर 61 रन ठोके। उनके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने भी अपने बैट से धमाल मचाया और 41 गेदों पर 5 चौके और 3 छक्के ठोककर 59 रन बनाए।

Advertisement

जान लें कि इन दोनों ने मिलकर साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की जिसके दम पर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रनों का लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांगा। इस दौरान अफगानिस्तान के लिए अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ की मेहनत पर फिरा पानी: अहमदाबाद के मैदान पर अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने एक आतिशी पारी खेली और 42 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 रन ठोके। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, हालांकि इसके बावजूद अफगानी टीम ये मुकाबला नहीं जीत पाई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरबाज़ के अलावा अज़मतुल्लाह ओमरजाई (17 गेंदों पर 22 रन), राशिद खान (12 गेंदों पर 20 रन), और नूर अहमद (9 गेंदों पर नाबाद 15 रन) ने कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े जिसके दम पर ही उन्होंने ऑल आउट होने से पहले 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर मैच को बराबरी तक पहुंचाया। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने बेहद ही शानदार बॉलिंग की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट निकाले।

साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीता मैच:आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 13वें मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पारी हो गई और अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर ओवर में अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई की 5 गेंदों पर 16 रनों की पारी के दम पर कुल 17 रन बना दिए।

Advertisement

खास बात ये है कि इस स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने भी हार नहीं मानी और ट्रिस्टन स्टब्स की 3 गेंदों पर 10 रन और डेवाल्ड ब्रेविस की 2 गेंदों पर 6 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान के बराबर 17 रन ही बना डाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मुकाबले का दूसरा सुपर ओवर खेला गया जहां साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर (4 गेंदों पर 16 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (2 गेंदों पर 7 रन) के दम पर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई के ओवर में 23 रन ठोके। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 4 गेंदों पर 18 रन ठोके, हालांकि इसके बावजूद टीम ओवर में 19 रन ही बना सकी और ऐसे साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार