5 फरवरी,नई दिल्ली। क्विटन डी कॉक (107) और टेम्बा बावुमा (98) की बेहतरीन पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 7 विेकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

डी कॉक को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया । 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। इंग्लिश टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे जो डेन्ली ने 103 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में क्रिस वोक्स ने 40 रनों का अहम योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। वहीं बेउरन हेंड्रिक्स,जजे स्मट्स,एंडिले फेहलुकवायो और लुथो सिमपाला ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 47.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 113 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने उनके साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की विजयी साझेदारी की। बावुमा शतक से चूक गए औऱ 103 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 98 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स,जो रूट और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार