Zimbabwe Tri-Serie, SA vs ZIM 4th T20 Highlights: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर ज़िम्बाब्वे टी20 ट्राई-सीरीज़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले गेंदबाज़ी करते हुए कॉर्बिन बॉश ने पावरप्ले में अहम 2 विकेट चटकाए और ज़िम्बाब्वे को 144/6 तक सीमित किया। ब्रायन बेनेट ने 61 और रायन बर्ल ने नाबाद 36 रन बनाए। जवाब में, रासी वैन डर डूसन (नाबाद 52) और रुबिन हरमन (63) की अर्द्धशतकीय पारियों ने साउथ अफ्रीका को 17.2 ओवर में आसान जीत दिलाई।

Advertisement

रविवार, 20 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ज़िम्बाब्वे टी20 ट्राई-सीरीज़ 2025 के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने मेज़बान ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ज़िम्बाब्वे की पारी की शुरुआत खराब रही, जब कॉर्बिन बॉश ने पावरप्ले में ही दो अहम विकेट चटकाए। कप्तान सिकंदर रज़ा भी टीम को संभाल नहीं सके और 9 रन बनाकर नकाबायोमजी पीटर का शिकार बने।

Advertisement

ज़िम्बाब्वे टीम 44/3 की मुश्किल स्थिति में, ओपनर ब्रायन बेनेट और रेयान बर्ल ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की अहम साझेदारी कर टीम को संभाला। बेनेट ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए, जबकि बर्ल 36* रन बनाकर नाबाद रहे। लुंगी एंगिडी और नांद्रे बर्गर ने स्लॉग ओवरों में 1-1 विकेट चटकाया और ज़िम्बाब्वे को 20 ओवर में 144/6 पर रोक दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी डगमगाई, जब टिनोटेन्डा मापोसा ने लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रेजा हेंड्रिक्स को जल्दी आउट कर 22/2 की मुश्किल स्थिति में धकेल दिया। लेकिन कप्तान रैसी वैन डेर डूसन (52* रन, 41 गेंद) और रुबिन हरमन (63 रन, 36 गेंद) ने 106 रन की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को जीत की ओर मोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

रुबिन हरमन के आउट होने के बाद भी रैसी ने पारी को संभाले रखा और साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में 145/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की और ज़िम्बाब्वे का सफर यहीं समाप्त हो गया। साउथ अफ्रिका फाइनल में अब मंगलवार, 22 जुलाई को न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार