जानेमन मलान (Janneman Malan) और क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) के शानदार अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने पार्ल में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत शानदार रही और मलान औऱ डी कॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। इसके अलावा मलान और टेम्बा बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। मलान ने 108 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की बदौलत 91 रन, वहीं डी कॉक ने 66 गेंदों में सात चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। कप्तान बावुमा ने 36 गेंदों में 35 रन बनाए। रासी वान डर डुसैं और एडेन मार्करम ने नाबाद 37-37 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 11 गेंद बाकी रहते हुए जीत दिलाई।

Advertisement

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 55 रन, वहीं शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा तबरेज शम्सी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, एंडिले फेहलुकवायो, एडेन मार्करम, केशव महाराज और सिसांडा मगला ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार