बेंगलुरु, 22 सितंबर | कप्तान क्विंटन डी कॉक (नाबाद 79) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद् हो गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने सात विकेट से जीता था।

 
Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 134 रनों का स्कोर बनाया, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

भारत से मिले 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को डी कॉक और रीजा हैंड्रिक्स (28) ने पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 76 जोड़कर शानदार शुरूआत दी।

रीजा को हार्दिक पांडया ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। रीजा ने 26 गेंदों पर चार चौके लगाए। इस दौरान डी कॉक ने अपने करियर का चौथा अर्धशतक लगाया।

कप्तान डी कॉक ने इसके बाद टेम्बा बावुमा (नाबाद 27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की अविजित साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से शानदार जीत दिला दी। डी कॉक ने 52 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए।

डी कॉक की टी-20 में क्रिकेट में यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है। बावुमा ने 23 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाए। उन्होंने छक्का लगाकर साउथ अफ्रीका को जीत दिलाई।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 134 रन का स्कोर बनाया।

भारतीय टीम को पहला झटका 2.2 ओवर में 22 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (9) के रूप में लगा। इसके बाद शिखर धवन (36) और कप्तान विराट कोहली (9) ने दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की।

धवन टीम के 63 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 25 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। धवन के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने अगले 35 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इन चार विकेटों में कोहली के अलावा, ऋषभ पंत (19), श्रेयस अय्यर (5) और क्रुणाल पांड्या (4) के विकेट शामिल हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा (19) और हार्दिक पांड्या (14) ने सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़कर भारत को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा ने 17 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। हार्दिक ने 18 गेंदों पर एक चौका लगाया। वाशिंगटन सुंदर ने चार रनों का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने तीन, बीजोर्न फॉर्नट्यून और ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने दो-दो जबकि तबरेज शम्सी ने एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार