साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (16 जुलाई) को डबलिन में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में आयरलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। साउथ अफ्रीका के 346 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 47.1 ओवरों में 276 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत शानदार रही और जानेमन मलान (Janneman Malan) और क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 225 रनों की साझेदारी की।  मलान ने 169 गेंदों में 16 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 177 रनों की पारी खेली। यह वनडे में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी है। 

इसके अलावा डी कॉक ने 91 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 120 रन बनाए। 

आय़रलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने दो विकेट , वहीं क्रैग यंग और सिमी सिंह ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 12 रन के कुल स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते गिरते रहे। 92 रन के कुल स्कोर पर आयरलैंड के 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद इसके बाद कर्टिस कैंपर (54 रन) ने सिमी सिंह (Simi Singh) के साथ मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। कैंपर के आउट होने के बाद सिमी ने एक छोर संभाले रखा लेकिन कोई अन्य खिलाड़ी उनके साथ नहीं टिका। 

Advertisement

सिमी ने 91 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। वह नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

साउथ अफ्रीका के लिए एंडिले फेहलुकवायो और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट,  केशव महाराज ने 2, वहीं लिजाज विलियम्स और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार