Ireland vs South Africa,1st T20I Highlights:  रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) और रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks) के तूफानी अर्धशतक, पैट्रिक क्रूगर(Patrick Kruger) की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।  आयरलैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे कर्टिस कैम्फर, जिन्होंने 36 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। वहीं नील रॉक ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए पैट्रिक क्रुगर ने 4 विकेट, ओटनील बार्टमैन, वियान मल्डर, नकाबा पीटर और ब्योर्न फोर्टुइन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साथउ अफ्रीका को रिकेल्टन और हेंड्रिक्स की जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर 13 ओवर में पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े।  रिकेल्टन ने 48 गेंदों में तीन चौकों और आठ चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली। जिसके अलावा उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं हेंड्रिक्स ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के जड़े।  जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने 17.4 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर और क्रैग यंग ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

साउथ अफ्रीका औऱ यूएई के बीच दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (29 सितंबर) को इस मैदान पर ही होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार