न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच बुधवार (1 नवंबर) को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का 32वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक (114) और रस्सी वेन डेर डुसेन (133) की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 357 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिये हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने खूब चौके छक्के लगाए जिसके दम पर अब साउथ अफ्रीका विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों के बैट से 15 छक्के निकले जिसके बाद अब उनकी टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल मिलाकर 82 छक्के ठोक चुकी है।

Advertisement

यह कारनामा करके उन्होंने इंग्लैंड टीम का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2019 के विश्व कप में कुल मिलाकर 76 छक्के लगाए थे। आपको यह भी बता दें कि अफ्रीकी टीम विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार 350 से ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा कुल 9 बार किया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ 358 रनों का लक्ष्य रखने के बाद साउथ अफ्रीका भी ऑस्ट्रेलिया के बराबर आकर खड़ी हो चुकी है।

Also Read: Live Score

बात करें इस मैच की तो डी कॉक और डुसेन के अलावा डेविड मिलर ने भी साउथ अफ्रीका के लिए 30 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ टिम साउदी रहे जिन्होंने 10 ओवर में 77 रन देकर 2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया। यहां से अब यह मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 358 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार