New Zealand vs South Africa 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट मॉन्गनुई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान और बल्लेबाजी ऑलराउंडर नील ब्रांड (Neil Brand) ने अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। ब्रांड ने 26 ओवर में 119 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, उन्होंने रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, मैट हैनरी औऱ टिम साउदी को आउट दिया।

Advertisement

बता दें कि यह ब्रांड का डेब्यू टेस्ट मैच है और इस मैच में वह साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं।  डेब्यू टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए किसी खिलाड़ी द्वारा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड ब्रांड ने अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

इससे पहले साल 2000 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश के लिए नईमुर रहमान ने 132 रन देकर 6 विकेट लिए थे, वहीं 1889 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के ऑब्रे स्मिथ ने 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

ब्रांड ने एडवर्ड मूर के साथ मिलकर पारी की शुरूआत भी की, हालांकि इसमें फ्लॉप रहे और 23 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। 

 

इसके अलावा 23 साल बाद ऐसा हुआ है जब साउथ अफ्रीका के कप्तान ने एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2001 में शॉन पोलॉक ने ऐसा किया था। 

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 50 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने अपने टेस्ट डेब्यू पर टीम की कप्तानी की है। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि इस मैच में साउथ अफ्रीका द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने रचिन रविंद्र (240) औऱ केन विलियमसन (118) के दम पर पहली पारी मे 511 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार