नीदरलैंड ने रविवार (6 नवंबर) को खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 2 के मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 8 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सकी।

Advertisement

हार के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने साउथ अफ्रीका की हार को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की है और कहा की इससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। 

Advertisement

मैच के बाद टेम्बा वावुमा ने कहा, “ बहुत निराशाजनक, हम इस मैच से पहले वास्तव में अच्छा खेले। हम जानते थे कि यह करो या मरो वाला मैच था और अहम समय पर हम हार गए। इस हार को निगलना मुश्किल है, हमें नॉकआउट में पहुंचने का विश्वास था। इस प्रदर्शन से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।  सबसे पहले मैं अपनी बात करूंगा , टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला करना और उन्हें 158 रन बनाने देना हमारे लिए सहीं नहीं था। बल्ले से हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तरह ही फंसे हुए नजर आए। हमनें महत्वपूर्ण समय पर अपने विकेट गवांए।उन्होंने मैदान के आकार का अच्छा इस्तेमाल किया और हम काम पूरा नहीं कर पाए।”

बता दें कि इस टी-20 वर्ल्ड कप में बावुमा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। 5 मैच में वह कुल 70 रन ही बना पाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 36 रन रहा। साउथ अफ्रीका ने पांच मैच में दो हार- दो जीत और एक रद्द मैच के साथ अपना सफर इस वर्ल्ड कप में समाप्त किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार