राजेश्चरी गायकवाड (4 ओवर 9 रन और 3 विकेट) की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम को सात विकेट पर 112 रन पर रोक दिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 16 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। इन तीन विकेटों में से दो विकेट गायकवाड के नाम रहा। उन्होंने लिजेली ली (12) और एने बोश (0) को आउट किया।

Advertisement

इसके बाद भी मेहमान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई और वह निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 112 रन तक ही पहुंच पाई। टीम के लिए कप्तान सुने लुस ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा लारा गुडाल ने नाबाद 25, फेय टुनिक्लिफ ने 18, सिनालो जाफ्टा ने 16 और नादिन डी केर्लक ने नौ रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से गायकवाड के तीन विकेटों के अलावा अरुं धति रेड्डी, राधा यादव, दीप्ति शर्मा और सिमरन बहादुर ने एक-एक विकेट लिए

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार