क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ चल रही टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिपाम्ला को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने को सिपाम्ला की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सिपाम्ला को यह चोट मेजबान नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के शुरुआती मैच के दौरान लगी थी, जहां वे सिर्फ 9 गेंदें ही फेंक पाए थे और फिर दर्द के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद 28 वर्षीय सिपाम्ला जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रोटियाज टीम की ओर से दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे। मेडिकल स्टाफ उनकी मांसपेशियों में खिंचाव की गंभीरता का आकलन कर रहा था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी करते हुए कहा, "डीपी वर्ल्ड लायंस के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट शुक्रवार को नामीबिया के खिलाफ पहले मैच में अपने दूसरे ओवर के दौरान गेंदबाजी करते हुए लगी थी। हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स के ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने को उनकी जगह शामिल किया गया है।"

ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण टीम के नामीबिया रवाना होने से पहले ही बैटिंग ऑलराउंडर जेसन स्मिथ के बाहर होने के बाद सिपामला ट्राई-सीरीज से बाहर होने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। उस समय चयन समिति ने स्मिथ की जगह किसी और खिलाड़ी को न चुनने का फैसला किया था।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बयान जारी करते हुए कहा, "डीपी वर्ल्ड लायंस के तेज गेंदबाज लुथो सिपाम्ला बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बाकी टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। 28 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट शुक्रवार को नामीबिया के खिलाफ पहले मैच में अपने दूसरे ओवर के दौरान गेंदबाजी करते हुए लगी थी। हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स के ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने को उनकी जगह शामिल किया गया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका को ट्राई-सीरीज में अभी दो और राउंड-रॉबिन मैच खेलने हैं, और अगर वे फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो तीसरा मैच खेलने की भी संभावना है। टी20 इंटरनेशनल ट्राई-सीरीज के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका को नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार