Pakistan vs South Africa 1st Test Day 3: साउथ अफ्रीका ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 226 रन की दरकार है। 

Advertisement

277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के शुरूआत खराब रही और 18 रन के कुल स्कोर तक एडेन मार्करम (3) औऱ वियान मुल्डर (0) आउट होकर पवेलियन लौट गए। दिन के अंत पर रियान रिकल्टन 29 रन और टोनी डी जॉर्जी 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए दोनों विकेट नौमान अली ने लिए हैं। 

इससे पहले पाकिस्तान दूसरी पारी में 46.1 ओवर में 167 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली 109 रन की बढ़त के चलते साउथ अफ्रीका को 277 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में बाबर आजम ने 42 रन, अब्दुल्ला शफीक ने 41 रन औऱ सऊद शकील ने 38 रन बनाए। 

साउथ अफ्रीका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी ने 5 विकेट, साइमन हार्मर ने 4 विकेट और कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 378 रन बनाए थे। जिसके जबाव में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 269 रन ही बना पाई थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार