Kagiso Rabada, West Indies vs South Africa 1st Test: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 7 अगस्त से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 7.30 बजे से शुरू होगी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के पास कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

रबाडा को टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने के लिए 9 विकेट की दरकार है। रबाडा ने अभी तक 62 टेस्ट मैच की 112 पारियों में 291 विकेट हासिल किए औऱ फिलहाल जैक कैलिस (291) के साथ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। 

 
Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन, शॉन पोलक, म्खाया एंटिनी, एलन डोनाल्ड और मोर्ने मोर्केल इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

इसके अलावा उनके पास सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इयान बॉथम (528 विकेट) औऱ रंगना हेराथ (525 विकेट)जैसे दिग्गजों को पछाड़ने का मौका होगा। रबाडा ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 228 मैच की 276  पारियों में 519 विकेट हासिल किए हैं। 

वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीमें इस प्रकार हैं

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा (उप-कप्तान/विकेट-कीपर), एलिक अथानाज़, कीसी कार्टी, ब्रायन चार्ल्स, जस्टिन ग्रीव्स, जेसन होल्डर, कावेम हॉज, टेविन इमलाच (विकेट-कीपर), शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, गुडाकेश मोटी, केमर रोच, जेडन सील्स, जोमेल वारिकन।

Advertisement

साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम (विकेट-कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पीड्ट, कागिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन (विकेट-कीपर), काइल वेरिन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार