South Africa Playing XI For Second Test Vs Sri Lanka: साउथ अफ्रीका ने गुरुवार (5 दिसंबर) से श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। सीरीज का यह दूसरा औऱ आखिरी मुकाबला है, जो गकबेराह के सेंट जॉर्ज पार्क में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग इलेवन मे दो बदलाव किए हैं। वियान मुल्डर की जगह रयान रिकेल्टन टीम में वापस आए हैं जबकि गेराल्ड कोएत्जे की जगह डेन पैटरसन लेंगे। बता दें कि चोटिल होने के चलते मुल्डर और कोएत्जे इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। कोएत्जे की जगह क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 18 साल के क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया था, लेकिन डेब्यू के लिए उन्हें औऱ इंजतार करने होगा। 

Advertisement

बता दें कि डरबन में खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा बल्लेबाजी में कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। अब रिकेल्टन के आने से टीम को मजबूती मिलेगी। 

वहीं डेन पैटरसन के आने से गेंदबाजी मजबूत होगी, उनके अलावा तेज गेदंबाजी में मार्को यान्सेन और कागिसो रबाडा हैं, वहीं केशव महाराज एकमात्र स्पिनर हैं। 

साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में 233 रन की विशाल जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंची है। दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका फाइनल की अपनी दावेदारी को और मजबूत करना चाहेगा। 

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेन पैटरसन, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार