मोहाली, 18 सितम्बर| साउथ अफ्रीका ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा है। टास हारने के बाद बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम के लिए कप्तान क्विटंन डी कॉक ने 52 रन बनाए। टेम्बा बावुमा हालांकि एक रन से अर्धशतक से चूक गए। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सका।

 
Advertisement

इस सीरीज में कप्तानी कर रहे डी कॉक ने 37 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार रीजा हैंड्रिक्स सिर्फ छह रन ही बना सके। उन्हें दीपक चहर ने 31 के कुल स्कोर पर आउट किया।

Advertisement

बावुमा ने कप्तान का साथ दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के रहते टीम के बड़े स्कोर की उम्मीदें जिंदा थीं। अर्धशतक पूरा करने के बाद मेहमान कप्तान को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नवदीप सैनी की गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ पवेलियन भेज मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया। रासी वान डर डुसैन एक रन के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।

यहां से बावुमा भी रन गति को तेज नहीं कर पाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर बावुमा ने चहर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास किया लेकिन उनका शॉट सीधा जडेजा के हाथों में गया। उन्होंने 43 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाए। डेविड मिलर (18) को हार्दिक पांड्या ने बोल्ड कर मेहमान टीम को पांचवां झटका दिया।

नवदीप सैनी के आखिरी ओवर में ड्वायन प्रीटोरियस (नाबाद 10) और आंदिले फेहुलक्वायो (नाबाद 8) ने एक-एक छक्के की मदद से 16 रन लेकर अपनी टीम को अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर दिया।

भारत के लिए चहर ने दो सफलताएं अर्जित कीं। सैनी, जडेजा और हार्दिक को एक-एक विकेट मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार