25 सितंबर। 2 अक्टूबर से भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है। भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है। खासकर टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप को देखते हुए भारतीय टीम अपने घर पर इस टेस्ट सीरीज को जीतना चाहेगी। जहां एक ओर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में जीतना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरना होगा।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बतौर कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के सामने होंगे। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच का आगाज 26 सितंबर को होने वाला है।

Advertisement

रोहित शर्मा को बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऐसे में रोहित शर्मा इस अभ्यास 3 दिन के टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल करना चाहेंगे।

गौरतलब है कि यह अभ्यास टेस्ट मैच विजयानगरम में खेला जाएगा। इस अभ्यास टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। यानि टेस्ट सीरीज की कठिन परिक्षा से पहले हिट मैन रोहित शर्मा के पास भरपूर अभ्यास करने का मौका होगा। 

सभी जानते हैं कि इस समय भारतीय टीम टेस्ट में खासकर ओपनर की समस्या से जूझ रही है। यही कारण है कि केएल राहुल को टीम से बाहर करते रोहित शर्मा को बतौर ओपनर टीम में मौका दिया गया है। रोहित शर्मा ने अबतक 27 टेस्ट मैचों में औसत 39.62 से रन बनाएं है और इस दौरान केवल 3 शतक जड़े है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा पर हर किसी की नजर है।

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन:

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सिद्धेश लाड, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, केएस भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, आवेश खान, इशान पोरेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), तेम्बा बेवुमा (उप-कप्तान), थियुनिस डी ब्रूइन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबेर हमजा, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, सेनुराम मुथुसामी, लुंगी नगिडी, एनरिच नोर्तये, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कगीसो रबाडा और रूडी सेकेंड।

Advertisement

समय- सुबह 9: 30 बजे से (भारत के समयनुसार)

कहां हो गा मैच - विजयानगरम

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार