Zimbabwe vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर और कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) ग्रोइन में चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार (2 जुलाई) को इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

सोमवार को पहले पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान महाराज को यह चोट लगी थी। बता दें कि महाराज की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में 328 रन की विशाल जीत हासिल की थी। 

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पुष्टि की है कि महाराज अब आगे के इलाज के लिए वापस वतन लौटेंगे, जिससे पता चलेगा की चोट कितनी गंभीर है। महाराज की जगह सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने अभी तक केवल चार टेस्ट मैच खेले हैं। 

बता दें कि टेम्बा बावुमा समेत कई स्टार खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए महाराज को कप्तानी सौंपी गई थी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने जानकारी दी कि ऑलराउंडर वियान मुल्डर दूसरे टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करेंगे। यह मुकाबाला 6 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मुल्डर ने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 4 विकेट हासिल की औऱ दूसरी पारी में बल्लेबाजी में 147 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी को दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से रिलीज कप दिया है, जिससे पहले टेस्ट मैच का हिस्सा रहे गेंदबाजों को अपनी छाप छोड़ने का एक औऱ मिला। पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजी आक्रामण में कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश और मुल्डर हैं,  जबकि महाराज एकमात्र स्पिनर थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार