South Africa vs England T20 & ODI Series: वॉरियर्स के 28 साल के गेंदबाज ग्लेंटन स्टरमैन को इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को इस घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। टीम में 24 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस टीम में सीनियर खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस की भी वापसी हुई है, जिन्होंने यूएई में जारी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

कोरोनावायरस महामारी के बीच यह साउथ अफ्रीका की पहली इंटरनेशनल सीरीज है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा इस सीरीज के साथ टीम में वापसी करेंगे। वह ग्रोइन इंजुरी के कारण भारत के साथ हुए सीरीज में नहीं खेल सके थे। रबाडा भी आईपीएल में खेल रहे हैं और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में डुसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

वेबसाइट क्रिकबज के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने कहा, "हमारे लिए यह काफी अहम सीरीज है क्योंकि आने वाले साल में आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जाना है। मुझे उम्मीद है कि हम खासतौर पर टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने घरेलू दर्शकों को लम्बे समय बाद क्रिकेट का लुत्फ लेने का मौका देंगे।"

टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयूरन हेंड्रिक, रीजा हेंड्रिक, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, जानमैन मालन, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्खिया, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वाइन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लूथो सिपामला, जॉन-जॉन स्मट्स, ग्लेंटन स्टरमैन, पाइट वैन बिलजोन, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन।

सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है :

शुक्रवार, 27 नवंबर: पहला टी20 , न्यूलैंड्स, केपटाउन

Advertisement

रविवार, 29 नवंबर: डुसरा टी20 , बोलैंड पार्क, पारल

मंगलवार, 1 दिसंबर: तीसरा टी20 , न्यूलैंड्स, केपटाउन

शुक्रवार, 4 दिसंबर: पहला वनडे , न्यूलैंड्स, केपटाउन

Advertisement

रविवार, 6 दिसंबर: डुसरा वनडे , बोलैंड पार्क, पार्ल

बुधवार, 9 दिसंबर: तीसरा वनडे, न्यूलैंड्स, केपटाउन
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार